पिकअप वैन से बच्ची की कुचलकर मौत, पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा

पटना सिटी : बच्ची की कुचलकर मौत – पटना सिटी में पिकअप वैन ने एक आठ साल की बच्ची को कुचल दिया जिसकी मौत हो गई। ड्राइवर को दो थाने की पुलिस ने पकड़कर गिरफ्तार किया। ड्राइवर को पकड़ने में पुलिस का साथ स्थानीय लोगों ने भी दिया। पुलिस ने पिकअप वैन को खुसरूपुर के पास से पकड़ा है। पुलिस ने जबतक ड्राइवर को पकड़ा तबतक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची का शरीर गाड़ी के आगे की डंपर में जाकर फंस गया। बहुत मशक्कत के बाद बच्ची का फंसा हुआ शव को निकाला गया। स्थानीय लोग और पुलिस ने बच्ची को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की कुचलकर मौत :

आपको बता दें कि बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्ची हरदास बीघा शादी में शादी समारोह में गई हुई थी। बच्ची सड़क इस पार से उस पार कर रही थी। काफी तेजी से आता हुआ पिकअप वैन ने बच्ची को कुचलते हुए भागने लगा। लोगों ने काफी चिल्लाया लेकिन पिकअप वैन का ड्राइवर गाड़ी लेकर भागत रहा। तब जाकर दा थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ा।

बच्ची की कुचलकर मौत :

प्रशासन के द्वारा खुसरूपुर थाने को इस घटना की सूचना दी गई। लोगों का कहना है कि वाहन काफी तेजी से आ रहा था लेकिन वह किसी का प्रवाह नहीं किया। ड्राइवर की लापरवाही से यह दुखद घटना घटित हुई जिससे बच्ची को अपना जान गंवाना पड़ा। पुलिस बच्ची का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : पुलिस एवं ड्रग विभाग ने फतुहा में की छापेमारी, करोड़ों का नकली दवा व रैपर बरामद

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...