भूकंप के झटके से भारी तबाही, सुनामी की चेतावनी जारी
नई दिल्ली : ताइवान में लगातार दूसरे दिन भी भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई.
देश में भूकंप के झटके से भारी तबाही हुआ. बताया जाता है कि
24 घंटे में ताइवान की धरती एक बार नहीं,
दस बार नहीं, बल्कि 100 बार धरती कांपी. दरअसल, ताइवान से 85 किमी पूर्व में दोपहर
करीब 12ः14 बजे ये भूकंप महसूस किया गया है. वहीं, ताइवान के तट पर आए 7.2 तीव्रता के
भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है.
हुआलिन इलाके में कई घरों को नुकसान हुआ है.
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पलट गई. इससे रेल सुविधा भी प्रभावित हुई.

ताइवान: अलग-अलग हिस्सों में 100 बार आए भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा, जापान को सुनामी की चेतावनी जारी करने के लिए प्रेरित किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में ताइवान में अलग-अलग हिस्सों में
100 बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. कहीं, जमीन के दो टुकड़े होते दिखे तो कहीं पुल गिरे.
शनिवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे.
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई थी. एजेंसी ने बताया, भूकंप के चलते कुछ घरों को नुकसान पहुंचा तो वहीं रेल सेवा भी बाधित हुई.

ताइवान: हाई-स्पीड रेल सेवाओं को किया गया रद्द
बताया जाता है कि, भूकंप के बाद इलाके में हड़कंप मच गई. लोग घरों से बाहर की ओर दोड़े. गनीमत ये रही इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली. भूकंप के चलते दक्षिणी काओशुंग शहर में मेट्रो सिस्टम काफी देर तक प्रभावित रहा. ताइवान रेलवे प्रशासन ने हुलिएन और ताइतुंग को जोड़ने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया. साथ ही हाई स्पीड रेल सेवाओं को भी रद्द कर दिया गया. इस भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी के उत्तर में बताया गया. सड़कों पर दरार आ गई. एक ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हुआ है. भीषण आपदा के बाद इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.
Highlights


