प्रकाशित:
रांची: ईडी की टेंडर कमीशन घोटाले के मामले में लगातार कर्रवाई जारी है। बुधवार को जांच एजेंसी ने कोकर के अयोध्यापुरी रोड नंबर एक निवासी त्रिवेणी ठाकुर और रातू रोड के लक्ष्मी नगर निवासी एक ठेकेदार के यहां छापेमारी की।
ईडी ने करीब तीन घंटे तक दोनों ठिकानों को खंगाला। यहां से कुछ दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए गए है। अब इन कागजातों की जांच की जा रही है।
उधर, इस मामले में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से 13वें दिन भी ईडी ने पूछताछ की। उनकी रिमांड गुरुवार को खत्म होगी।
वहीं मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन से भी करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। उन्हें अब तीन जून को चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज के साथ ईडी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। उनसे फिर पूछताछ होगी।
Highlights


















