ईडी बिना विलंब किए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर करें कानूनी कार्रवाई…बाबूलाल मरांडी

चाईबासाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए ईडी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बिना विलंब किए विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। मरांडी ने आज चाईबासा में मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही। मरांडी ने कहा कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम जनता से कानून पालन करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए एक दो नहीं पांच समन भेजा है लेकिन मुख्यमंत्री जी लगातार उसकी अवहेलना कर रहे हैं। ईडी कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने से भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता का विश्वास कानून से उठ जायेगा। इसलिए अब आगे और समन भेजने का औचित्य नहीं रह जाता है। आगे उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री पर विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। मरांडी ने ईडी से मांग किया है कि उन्हें जो भी संवैधानिक अधिकार प्राप्त है उसके तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img