रांची: ठेके में कमीशनखोरी की राशि की मनी लाउंडिंग के आरोप में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम (74) से ईडी की पूछताछ जारी है।
ईडी छह दिनों की रिमांड पर लेकर 17 मई से पूछताछ कर रही है, जो 22 मई को पूरी हो रही है।
कोर्ट के आदेश के तहत उनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आगे पूछताछ जारी रखने के लिए ईडी पुनः पुलिस रिमांड की मांग करेगी और कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद अपने साथ ले जाएगी।
ईडी 32.20 करोड़ रुपए जब्त नकदी के संबंध में आलमगीर आलम से पूछताछ कर रही है।







