पुलिस रिमांड में इलाज के दौरान आरोपी की रिम्स में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रांची: पलामू जिले के चैनपुर में 26 मार्च को हुई मनोज चौधरी की हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई अजय चौधरी की पुलिस रिमांड में इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई.

अजय को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया था जहां पर उसने दम तोड़ दिया.सोमवार को इसकी जानकारी परिजनों को हुई.

परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है. साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और बर्खास्त करने की मांग की है. कल्याणपुर गांव में अजय के चाचा मदन समेत अन्य ने कहा कि रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने अजय की जमकर पिटाई की, जिससे उसे सांस लेने में समस्या हो रही थी. बाद में उसकी मौत हो गई.

परिजनों में पुलिस की इस कार्रवाई से भारी आक्रोश देखा जा रहा है. उन्हों ने कहा कि चैनपुर थाना में सरेंडर करने और अपना गुनाह कबूल कर लेने के बाद भी उसे टॉर्चर किया गया.  पुनः रिमांड पर लेकर भी पिटाई की गई. परिजनों ने कहा कि रिमांड पर लेकर पिटाई करना बड़ा ही गंभीर मामला है.

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...