पटना: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3) के सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इन्तजार कर रहे अभ्यर्थी अचानक सोमवार को शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे और TRE 3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को घेर लिया जिसके बाद उन्हें जान बचा कर किसी तरह भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार अपने आवास से निकल रहे थे तभी भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया।
अभ्यर्थियों से घिरने के बाद पुलिस सुरक्षा में किसी तरह भागते हुए वे अपनी गाड़ी तक पहुंचे। शिक्षा मंत्री भीड़ से बचने के लिए अपनी गाड़ी में तो बैठ गये लेकिन वे वहां से निकल नहीं पा रहे थे क्योंकि कई अभ्यर्थी उनकी गाड़ी के आगे ही बैठ गये। शिक्षा मंत्री की गाड़ी के आगे से अभ्यर्थियों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और तब किसी तरह से शिक्षा मंत्री वहां से निकल सके।
यह भी पढ़ें – Bihar के संसाधनों पर है उद्योगपतियों की नजर, भाजपा की सरकार बनी तो फिर….
इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि तकरीबन 66 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था जिसमें 10 से 15 हजार अभ्यर्थियों का चयन कई जगहों पर हो गया है। वैसे शिक्षक ज्वाइन कहीं न कहीं एक ही जगह पर करेंगे तो वैसे में उनसे कम अंक वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाना चाहिए। दरअसल लंबे समय से बिहार में TRE 3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग अभ्यर्थी कर रहे थे। इस बीच पिछले दिनों शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में खुद ही घोषणा कर दी कि TRE 3 का रिजल्ट जारी नहीं किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने मई में TRE 4 परीक्षा आयोजित किये जाने की बात भी कही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें – बिहार में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद किया 1 करोड़ से भी अधिक राशि…
पटना से महीप राज की रिपोर्ट


