चास में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज

चासः ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के कवायद के तहत अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश को प्रतिबन्धित कर दिया है. सड़क किनारे लगने वाले सब्जी और अन्य दुकानों को भी शिफ्ट किया जाएगा.

बता दें कि पिछले दिनों चास में सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरु की गई थी. अनुमंडल पदाधिकारी ने ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की थी.

chaass 02 fianl 02 1 22Scope News

चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि चास नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से मुकम्मल नहीं है. जोधाडीह मोड़ में सड़क के दोनों किनारे सब्जी की दुकान लगने से हर वक्त जाम की समस्या रहती है.

रिपोर्टः चुमन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img