Advertisment

थोड़ी देर बाद गांधी मैदान में अदा की जाएगी ईद की नमाज

पटना : पूरे देश में ईद-उल-फितर जो रमजान के महीने के बाद मनाई जाती है। मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है। यह पर्व चांद दिखाई देने के बाद मनाया जाता है और भारत में इसे लेकर काफी इंतजार किया जाता है। इस साल 2025 में भारत में ईद का चांद 30 मार्च को दिखाई दिया है। जिसके बाद आज यानी 31 मार्च को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

ईद की बधाई देने CM नीतीश भी जा सकते हैं गांधी मैदान 

आपको बता दें कि बिहार में यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 7.30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। पटना के गांधी मैदान में पूरी तैयारी कर ली गई है। भारी संख्या में गांधी मैदान में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया रहा है कि सीएम नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंच सकते हैं।

यह भी देखें :

पटना के SSP ने ईद को लेकर गांधी मैदान का किया निरीक्षण

आपको बता दें कि ईद पर्व को लेकर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार और पटना पश्चिमी के नगर पुलिस अधीक्षक सरत आरएस ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईद पर्व को सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु चिन्हित सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारियों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Patna Police 1 2 22Scope News
पटना के SSP ने ईद को लेकर गांधी मैदान का किया निरीक्षण

यह भी पढ़े : पटना में दिखा चांद कल मनेगी Eid, गांधी मैदान में…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...