लोहरदगाः जिले के बगडू थाना ग्राम के निरहू करंज मोड स्थित रोड किनारे आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह-सुबह राहगिरो द्वारा एक नाबालिक छात्रा का शव रोड किनारे देखने को मिला। जिसकी खबर मिलने के बाद गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों ने उसकी पहचान मोकिम खान की 12 वर्षीय पुत्री के रूप में किया। इस खबर की जानकारी मिलते ही मौके पर बागडू थाना की पुलिस पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री मंगलवार को स्कूल उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय चरहु गई हुई थी, जिसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। जिसके बाद वह परेशान होकर इधर-उधर अपनी पुत्री को परिजनों की मदद से खोजने लगे। इसके बाद अगले दिन उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री का शव रोड किनारे पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं उन्होंने बताया की उनकी पुत्री का एक दिन पहले एक लड़के और उसकी मौसी के साथ झड़प हुआ था। जिसके बाद उन्होने आशंका जताई है कि उसी लड़के के द्वारा उनकी पुत्री की हत्या की गई है। उन्होने पुलिस से मांग की है कि उनकी पुत्री के हत्यारे को जल्द से जल्द खोजकर उन्हें इंसाफ दिलाए। हत्या की इस घटना के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Trending News
Radha Govind University रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, JEE...
Ramgarh:आज Radha Govind University प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 2 अप्रैल से शुरू होने वाली JEE MAINS परीक्षा 2026 में तकनीकी गड़बड़ी की...
झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व...
Jharkhand: झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने आज दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुए दरिंदगी...
मिड-डे-मील भोजन खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर...
भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मिड-डे-मील खाने के...
रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...
Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...
2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण
पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





