Radha Govind University रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, JEE MAINS परीक्षा के मामले में बताई सच्चाई!

Ramgarh:आज Radha Govind University प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 2 अप्रैल से शुरू होने वाली JEE MAINS परीक्षा 2026 में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना 29 मार्च रविवार को प्राप्त होते ही इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सबसे पहले रामगढ़ पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस प्रशासन ने सूचना प्राप्त करते हुए तत्परता दिखाई और Radha Govind University के परिसर में पहुंचकर इस गड़बड़ी में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस पूरे मामले को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार स्वयं देख रहे हैं

जैसा कि पता चला है कि इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच स्वयं जिला प्रशासन कर रहा है और उससे संबंधित सभी जांच प्रतिवेदन राज्य सरकार के साथ NTA और ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीसीएस को भी भेज दी गई है। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए राधा गोविंद विश्वविद्यालय सदैव तत्पर है इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन इस मामले में पुलिस प्रशासन एवं जांच कमेटी को हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन पूरी तरह से पारदर्शी रही है….

Radha Govind University प्रबंधन पूरी तरह से पारदर्शी रही है प्रारंभिक दौर से लेकर आज तक कदाचार मुक्त परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने में परीक्षा से संबंधित सभी एजेंसी को सहयोग करते आ रही है। और हम अपने इस विचार के साथ भविष्य में भी सभी एजेंसियों के सहयोग करने के लिए तत्पर है।

सोशल मीडिया में कई तरह की खबरें आ रही है जो हमें लगता है सत्य और तथ्य से परे हैं। मीडिया और डिजिटल सोशल मीडिया में कुछ भ्रामक एवं अफवाह की बातें देखने सुनने को मिल रही है जबकि घटना से संबंधित जांच समिति हर बिंदु पर जांच में जुटी हुई है।

प्रेसवार्ता में सम्मिलित Radha Govind University कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, मीडिया प्रभारी संजय सिंह ,कैंपस प्रभारी संजीव कुमार सिंह, उमेश कुमार एवं मीडिया बंधुगण उपस्थित रहे। अंत में हम लोग आपसे इतना ही कहेंगे कि परीक्षा पद्धति पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह के जांच एजेंसी को सहयोग करने के लिए विश्वविद्यालय हमेशा तैयार है।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...