HAZARIBAGH: बुजुर्ग दंपती की मौत – कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग दंपती ने देर रात कोयले का चूल्हा जलाया और कमरे में रखकर सो गये. सुबह जब लोगों ने कमरे में देखा तो बुजुर्ग दंपती की लाश मिली. मामला हज़ारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र स्थित झरपो गांव की है. ग्रामीणों के मुताबिक चूल्हे की अंगीठी से निकली गैस के कारण दम घुटने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक 65 वर्षीय बिशुन महतो और उनकी पत्नी गोलवा देवी ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर घर में सोए हुए थे. सुबह दोनों को मृत पाया गया.

बुजुर्ग दंपती की मौत – पूरे कमरे में भरा था कोयले का धुआं
आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह बिशुन महतो का घर का दरवाजा
नही खुला. घर में बकरियाँ आवाज करने लगी जिससे अगल बगल के
लोगों ने उसके घर में जाकर देखा तो घर का दरवाजा बंद था.
इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पूरे
कमरे में कोयले का धुँआ भरा हुआ था और बुर्जुग दंपती
का शव पलंग पर पड़ा हुआ था. वहीं पास में कोयले का चूल्हा
पड़ा हुआ था. आशंका जताई गई कि कमरे में चूल्हे का धुआं भर गया. इस वजह से दोनों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई.
झरपो में केवल मृतक दोनों पति पत्नी रहते थे
मृतक बुजुर्ग के दो बेटे और देा बेटियां हैं, सभी का विवाह हो चुका है. दोनों बेटे अभी बाहर रहते हैं. बडा बेटा बजरंगी प्रसाद मुंबई में काम करता है और अपनी पत्नी औश्र बच्चों के साथ वहीं रहता है. वही छोटा बेटा विकास प्रसाद दिल्ली में काम करता है औ पत्नी और बच्चों के साथ वही रहता है. मृतक बिशुन महतो झरपो में खेती बारी करते थे.
रिपोर्ट: शशांक
- Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना
- Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक दिन में 3874 चालान; बिना हेलमेट के 1919 वाहन चालक पकड़े गए
- Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक पकड़ी फिर 9 हजार का चालान काटकर चोर को छोड़ा

















