Advertisment

बेटे की गोद में बुजुर्ग ने ली अंतिम सांस, 5 मिनट के अंदर पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण फिर…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण से एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है जहां 48 वर्षों तक एक दूसरे के साथ जीने के बाद अब बुजुर्ग दंपत्ति ने एक साथ ही दुनिया भी छोड़ी। मामला पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का है जहां शुक्रवार की सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध जमादार महतो ने अपने बेटे की गोद में अपनी अंतिम साँस ली। पति की मौत का अहसास होते ही उनकी 60 वर्षीया पत्नी राजपति देवी ने भी दुनिया छोड़ दी।

एक साथ पति पत्नी की मौत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। इसके साथ ही लोगों के जुबान पर बस एक ही बात थी कि 48 वर्षों तक एक दूसरे का साथ देने के बाद दोनों ने एक साथ ही दुनिया भी छोड़ी। पृथ्वी पर दोनों ने एक दूसरे का साथ तो दिया ही अब स्वर्ग में भी साथ रहने चले गये। मृतक दंपत्ति के इकलौते बेटे नवल किशोर महतो ने बताया कि अहले सुबह 4 बजे के करीब उनके पिता को हिचकियाँ आने लगी। उसने अपने पिता का सर अपने गोद में लिया ही था कि कुछ ही पलों में उन्होंने दुनिया छोड़ दी।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी ने PM को कहा पॉकेटमार, भाजपा जदयू ने पलटवार करते हुए कहा ‘पंजीकृत..’

पति की मौत की खबर उनकी मां को नहीं दी गई लेकिन पति की मौत का अहसास होने लगा और वह रोते हुए महज पांच मिनट के अंदर उनकी मां भी अपने प्राण त्याग दिए। गांव के सरपंच प्रतिनिधि चितरंजन कुमार ने कहा कि यह बुजुर्ग दंपत्ति सच्चे प्रेम के लिए एक निशल बन गये। सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में बुजुर्ग दंपत्ति का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर की गई जिन्हें उनके इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि दी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   NDA मतलब नेशनल दामाद आयोग, PM के कार्यक्रम के बाद तेजस्वी ने जम कर साधा निशाना…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...