Election Analysis Jharkhand : इस बार के चुनाव में 1.06 प्रतिशत कम वोटिंग, जाने क्या है पूरा आंकड़ा…

Election Analysis JharkhandLoksabha Election Jharkhand

रांचीः 25 मई को देशभर में छठे चरण का चुनाव खत्म हुआ। छठे चरण के बीच देश के साथ-साथ कल झारखंड में भी तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हुआ। झारखंड में कल इस बार मतदान का असर मिला जुला रहा। इस बार राज्य में में मतदान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले बार के मुकाबले इस बार 1.05% की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जमीन विवाद में खूनी खेल, कई के फूटे सर, थाना पहुंचा मामला, अब आगे… 

चुनाव आयोग के द्वारी जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार राज्य की चार सीटों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में कुल 63.73% वोटिंग हुई थी जबकि इस बार 64.67% ही मतदान हुआ है यानि की 1.05% की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट राजधानी रांची में दर्ज किया गया।

Election Analysis Jharkhand : तमाम प्रयासों के बावजूद वोटिंग में कमी

इस गिरावट का कारण क्या रहा यह अभी तक समझ से परे है। चुनाव आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद इस बार राज्य में चुनाव प्रतिशत में कमी आई है। इस बार झारखंड में तीसरे चरण में 4 सीटो रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह सीट पर चुनाव संपन्न हुआ।

गोल 16 22Scope News

ये भी पढ़ें-Tender Commission : IAS अफसर मनीष रंजन को ईडी का फिर से समन, इस दिन बुलाया… 

इनमें सबसे कम वोटिंग राजधानी रांची में हुआ है। पिछले चुनाव की बात करें तो इस बार रांची लोकसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ है। रांची सीट पर बात करें तो 2019 के चुनाव पर इस सीट पर 64.45% वोटिंग हुई थी पर इस बार इस सीट पर 61.69% ही वोटिंग हुई है यानि कि कुल 2.76 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

Election Analysis Jharkhand : चारों सीट पर मतदान में गिरावट

इसी तरह अन्य तीन लोकसभा सीटों पर भी यहीं हाल रहा। जमशेदपुर सीट पर पिछली चुनाव के मुकाबले 0.39 प्रतिशत की गिरावट हुई है वहीं धनबाद सीट पर 2019 के मुकाबले 0.5 प्रतिशत की गिरावट है जबकि गिरिडीह सीट की बात करें तो 0.25 प्रतिशत की गिरावट इस बार के मतदान में हुआ है।

Election Analysis Jharkhand : देखें यहां 2019 के मुकाबले 2024 के आंकड़ें

                                2019           2024          गिरावट

रांची लोकसभा सीट          64.45%          61.93%      2.76%

धनबाद लोकसभा सीट       60.45%          60.40%      0.5%

जमशेदपुर लोकसभा सीट    67.18%          66.79%     0.39%

गिरिडीह लोकसभा सीट       67.11%         66.86%     0.25%

आंकड़ों के अनुसार वोटिंग में सबसे ज्यादा गिरावट रांची लोकसभा सीट पर ही देखने को मिला है। वहीं अन्य लोकसभा सीटों पर मामूली गिरावट दर्द की गई है। वहीं सबसे कम गिरावट गिरिडीह सीट पर देखने को मिला है जहां सिर्फ 0.25 प्रतिशत ही मतदान में गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- Road Accident : ट्रक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को रौंदा, मौत… 

हालां कि राहत देने वाली बात यह है कि राज्य में चारों सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग खत्म हुई है। चुनाव आयुक्त के रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के चारों सीटों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह सीट पर चुनाव बिना किसी दुविधा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। Election Analysis Jharkhand Election Analysis Jharkhand

 

UPSC PT पास अभ्यर्थियों के लिए Jharkhand सरकार की डेढ़ लाख...

 झारखंड में UPSC PT पास SC और ST अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू की तैयारी के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता मिलती...

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...