Lok Sabha Election: छठे चरण में झारखंड में 62.16 प्रतिशत हुई वोटिंग, रांची में सबसे कम हुआ मतदान

Lok Sabha Election: छठे चरण में झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गयी है। चारों सीटों पर कुल मिलाकर 62.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें जमशेदपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, जबकि रांची में सबसे कम हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार, रांची में 58.80 प्रतिशत, धनबाद में 58.90 प्रतिशत, गिरिडीह में 65.44 प्रतिशत और जमशेदपुर में 66.79 प्रतिशत में मतदान हुआ है।

रांची में इस बार 2019 से कम हुई वोटिंग

बता दें कि, इस बार रांची संसदीय क्षेत्र में 2019 के लोकसभा चुनाव से कम वोटिंग हुई है। यहां पिछली बार की तुलान में करीब पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में रांची में 64.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं धनबाद में 60.47 प्रतिशत, गिरिडीह में 67.12 प्रतिशत और जमशेदपुर में 67.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Lok Sabha Election: छठे चरण का मतदान

बता दें कि झारखंड में चार सीटों पर मतदान के लिए 8963 बूथ बनाये गये थे। इनमें 186 बूथों पर महिलाओं और 22 पर युवाओं ने व्यवस्था संभाली। साथ ही 15 यूनिक बूथ भी बनाये गये थे। वहीं रांची संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 2,377 पोलिंग स्टेशन बनाये गये थे। इनमें रांची में 370, हटिया में 495, कांके में 481, खिजरी में 413, सिल्ली में 278 और इचागढ़ में 340 पोलिंग स्टेशन बनाये गये थे।

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सात चरणों में वोटिंग हो रही है। झारखंड में चौथे चरण से मतदान शुरू हुआ है। चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में वोटिंग हुई। पांचवें चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में भी वोटिंग हुई है। छठे चरण में 25 मई यानी आज गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान हुआ। अब सातवें चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी। इसका रिजल्ट 4 जून को जारी किया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar River Dredging Policy 2026: बिहार की नदियों से हटेगी गाद...

Bihar River Dredging Policy 2026, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार नदियों से गाद और बालू के...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...