बिहार दौरे पर आज पटना आएगी चुनाव आयोग की टीम

पटना : चुनाव आयोग की टीम आज बिहार दौरे पर पटना आएगी। उच्चस्तरीय टीम लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगी। तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम 6:30 बजे आयोग की टीम आएगी। आज शाम झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ 7:30 बजे से बैठक करेंगे। बैठक में पुलिस के नोडल अधिकारी के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस फोर्स के नोडल अफसर शामिल होंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग का तीन दिवसीय बिहार दौरा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, अनूप चंद्र और चुनाव आयुक्त अरुण गोयल पांच सदस्यी टीम के साथ आएंगे। बिहार की तैयारी पर दो दिन  मैराथन बैठक होगी। मंगलवार को सबसे पहले 9:30 से 11:30 तक राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राज्य के सभी डीएम, एसपी, कमिश्नर, आइजी और डीआइजी के साथ मैराथन बैठक होगी। बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, होम सेक्रेटेरी के साथ-साथ कई विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। शाम में प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली लौटेंगे।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...