Jadugora: हाथी का संस्कार – पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के
भाटिन गांव में बीते तीन दिनों से झुंड से बिछड़े नर हाथी की
11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी.
हाथी की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा.
ग्रामीण इस दौरान मायूस नजर आए और पारंपरिक विधि- विधान से गजराज के शरीर पर श्रद्धा- सुमन अर्पित की. लोगों ने हाथी की पूजा की और उसके चरण पखाड़े.

हाथी का संस्कार – वन और बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक हाथी की जान

वन विभाग और बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर
एक हाथी की जान ले ली. हाईवोल्टेज तार की चपेट में
आने के कारण पूर्वी सिंहभूम में एक हाथी की मौत हो गई.
घटना जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटिन गांव की है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग को हाथी के आने की सूचना मिलने के बाद भी कोई इंतजाम नहीं किया गया. इतना ही नहीं बिजली विभाग भी लगातार सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने लाइन नहीं काटी और हाथी हादसे का शिकार हो गया.
पिछले तीन दिनों से इलाके में भटक रहा था हाथी
बताया गया कि पिछले 3 दिनों से क्षेत्र में हाथी भटक रहा था. समय रहते यदि वन विभाग हाथी को जंगल की ओर खदेड़ देता तो यह नौबत नहीं आती. उधर मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं हाथी के मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
रिपोर्ट: लाला जबीं
- Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी के पास मारी गोली, तीन बदमाश फरार
- Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर चर्चा में अक्षरा सिंह, लड़कियों के सम्मान वाला संदेश वायरल
- PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा और रीना का बिजली बिल शून्य, सब्सिडी से भी मिला फायदा

















