सम्राट ने तारापुर में शहीद स्मारक पर 100 फीट से ऊंचा तिरंगा फहराया

मुंगेर : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानी 15 फरवरी को मुंगेर जिले के तारापुर में शहीद स्मारक पर 100 फीट से भी ऊंचा तिरंगा फहराकर ‘तारापुर शहीद दिवस’ के बलिदानियों को कोटिश नमन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह और विधायक राजीव कुमार सिंह समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

सम्राट ने नियोजन मेला’ अंतर्गत सबसे बड़े रोजगार मेला में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र किया वितरित

मुंगेर के तारापुर में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा आयोजित ‘नियोजन मेला’ अंतर्गत सबसे बड़े रोजगार मेला में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान आउटरीच कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के बीच स्वरोजगार के लिए क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किया। खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने हेतु हर वर्ष तारापुर मुंगेर में आयोजित हो रहे स्मृति पूर्ण ‘मां पार्वती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आज भव्य शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Deputy CM Samrat Chaudhary 1 22Scope News

तारापुर में जालियांवाला बाग के बाद दूसरा सबसे बड़ा 34 क्रांतिकारी हुए थे शहीद

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंगेर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थापित तारापुर में जालियां वाला बाग के बाद दूसरा सबसे बड़ा 34 क्रांतिकारी शहीद हुए थे। तारापुर इतिहास के पन्नों में इन 34 अमर शहीदों को याद किया और अपने यादों में समेटा। जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी 1932 को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा हुए भीषण नरसंहार के लिए जाना जाता है। आजादी के दीवाने 34 वीरों ने तारापुर थाना भवन पर तिरंगा फहाराने के संकल्प को पूरा करने के लिए सीने पर गोलियां खायी थीं और वीरगति को प्राप्त हुए थे। जिनमें से मात्र 13 शहीदों की ही पहचान हो पाई थी।

पीएम मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इन आजादी के नायकों की चर्चा की थी

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी 2021 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इन आजादी के नायकों की चर्चा की थी। उसी शहीदों की याद में तारापुर थाना के सामने शाहिद स्मारक की स्थापना की गई है जहां आदमकद प्रतिमाओं को उन शहीदों की याद में लगाया गया है। अब इन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इस शहीद स्मारक परिसर में राज्य सरकार के पहल पर आईटीसी मुंगेर के द्वारा गंगन चूंबी 100 फीट ऊंचा तिरंगा को आज 15 फरवरी को शहादत दिवस के मौके पर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्री संतोष सिंह, विधायक, जिलाधिकारी और एसपी सहित हजारों के संख्या में मौजूद गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फहराया।

यह भी देखें :

Deputy CM Samrat Chaudhary 22Scope News

सम्राट ने पीएम और सीएम को दिया धन्यवाद

अपने संबोधन में जहां उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन 34 शाहिद हुए शहीदों को आज सच्ची श्रद्धांजलि मिली। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने इन शहीदों के विषय में मन की बात में चर्चा की। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया कि उनके पहल पर शहीदों की आदमकद प्रतिमा को स्थापित किया गया। 15 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ शहादत दिवस को मनाने का आदेश दिया और आज एक और की कृतिमान जुड़ गया। आज इस शहीद स्मारक अप्रसार में बिहार का सबसे ऊंचा 100 फीट गगन चुंबी तिरंगे को फहराया गया।

यह भी पढ़े : राज भूषण निषाद का लालू-तेजस्वी पर निशाना, कहा- दोनों अहंकार में हैं चूर

गौतम कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...