गया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से 50 हजार का इनामी अपराधी हुआ जख्मी

गया : जिले में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में पुलिस की कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रहलाद मांझी को गोली लगी है। घायल अपराधी 50 हजार का इनामी अपराधी बताया जाता है। फिलहाल इसका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम 50 हजार के इनामी अपराधी प्रहलाद उर्फ पगला मांझी की तलाश में डेल्हा थाना के इलाके में छापेमारी कर रही थी। कुख्यात इनामी अपराधी मुफस्सिल थाना का वांछित था। डेल्हा थाना क्षेत्र के इलाके में पुलिस से घिरने के बाद कुख्यात ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की कार्रवाई में प्रहलाद मांझी को गोली लगी है। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेते हुए इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

50 हजार का इनामी है प्रहलाद मांझी, मुठभेड़ में हुआ है घायल

प्रहलाद मांझी उर्फ पगला मांझी 50 हजार का इनामी अपराधी है। यह मुफस्सिल थाना के अबगिला का रहने वाला है। बीते साल इसमें एक पुलिस अफसर के सरकारी पिस्टल को छीन लिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इस क्रम में बीते रात में डेल्हा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। घेराबंदी देख इसने गोलियां चलानी शुरू की। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इसे गोली लगी है। घायल हालत में उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। गया के एसपी आनंद कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : गया पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, प्रेशर कुकर व केन बम बरामद

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img