Advertisment

पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, प्रेशर कुकर व केन बम बरामद

गया : नक्सलियों के मांद में घुसकर गया पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने पहाड़ के गुफा में छुपा कर रखे भारी मात्रा में हथियार बनाने व बम बनाने का जखीरा बरामद किया है। इमामगंज अनुमंडल अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ के घने जंगलों के सटे पहाड़ों के अंदर गुफा बनाकर सारे सामानों को नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गए थे। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने यहां से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित केन बम, सिलेंडर बम सहित 45 छोटे बड़े उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल यह सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।

सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने छकरबंधा थाना क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कई घंटे के चले अभियान के दौरान गया पुलिस और सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। इसमें गया पुलिस, एसएसबी और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है। जिसमें छोटे बड़े उपकरण सहित अर्ध निर्मित सिलेंडर बम, केन बम बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि यह सफलता के कारण नक्सलियों मंसूबे पर काफी पानी फेरा है। वहीं सफलता के बाद हमारे सुरक्षा बलों को और बल मिला है। उन्होंने कहा कि आगे यह कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : CRPF और गया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...