हमसफर ट्रेन के बोगी में लगी आग, यात्रा कर रहे इंजीनियर सावन ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान

commercial advertisement
Ad

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर इंजीनियर सावन मिश्रा की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया. यह ट्रेन बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी. अचानक बोगी में आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी की यात्री जान बचाकर बोगी से कूदने लगे. उसके बाद ट्रेन को रोकी गई.

train 1 22Scope News

सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेल कर्मचारियों ने आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन वे लोग आग पर काबू नहीं कर पाये. आग बुझाने के लिए पर्याप्त मात्रा में अग्निशामक भी नहीं था. आग की लपटें इतनी तेज थी की रेल कर्मचारियों ने हिम्मत तक नहीं जुटा पाये.

train 2 22Scope News

इस घटना की जानकारी यात्रा कर रहे इंजीनियर सावन मिश्रा को जैसे ही मिली वैसे ही मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया. इस साहसिक कार्य में इंजीनियर सावन मिश्रा के पिता राजू मिश्रा का भी भरपूर सहयोग रहा. सावन मिश्रा ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई. बता दें कि सावन मिश्रा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. उनके साहसिक कार्यों को रेलवे कर्मचारियों, अधिकारियों व यात्रियों ने प्रशंसा की. राहत की बात रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ. उसके बाद नई दिल्ली के लिए ट्रेन को रवाना किया गया.

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.