बाढ़ : बाढ़ के उमानाथ धाम के दियारा सामने गंगा स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक रितेश गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार, कई लोग स्नान करने आए थे, सब वापस लौट गए लेकिन वह नहीं लौटा। वहीं लोग उसकी खोजबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, रितेश कुमार इंजीनियरिंग का छात्र था जो अपने चाचा के शादी में आया हुआ था। कल उसके चाचा की शादी है। वह गंगा स्नान करने आया था तभी घटना घटी घटना से शादी के घर में मातम पसर गया है। स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन की जा रही है।
यह भी पढ़े : नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, SDRF की टीम कर रही खोजबीन
यह भी देखें :
विकाश कुमार की रिपोर्ट


