हजारीबागः नए साल में हजारीबाग उत्पाद विभाग ने बड़ी करवाई करते हुए हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के गरमोरवा बस्ती से 9 लाख रूपये का अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
ये भी पढ़ें-किरोसिन तेल छीड़ककर आत्मदाह की कोशिश
सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी तथा इस कर्म में कार्रवाई की गई। जिसके चौपारण के गरमोरवा बस्ती से अंग्रेजी शराब जो की विकाश यादव के खपरेल मकान से बरामद की गई है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 9 लाख रुपए है।

शराब बिहार खपाने की थी तैयारी
सभी शराब पर for sale in panjab only लिखा हुआ है। उन्होंने बताया की इस मामले में एफआईआर दर्ज कर के कार्रवाई की जा रही है हालांकि अभियुक गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। आपको बता दूं कि गरमोरवा बस्ती बिहार के गया जिला से लगा हुआ बस्ती है तथा उम्मीद यह भी जताया जा रहा है की इसे बिहार खपाने की तैयारी थी।







