तेजस्वी के PS को EOU ने भेजा नोटिस, बुलाया पूछताछ के लिए

पटना: नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई जांच कर रही है। इओयू ने अब तक जुटाए गए सुबूतों के आधार पर शक के दायरे में आने वाले हर सख्श से पूछताछ कर रही है। इसी मामले में अब इओयू ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम को भी पूछताछ के लिए नोटिस दिया है। वहीं पेपर लीक का आरोपी जूनियर इंजीनियर सिकंदर यादवेंदु के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इओयू के पूछताछ में एक छात्र ने सिकंदर यादवेंदु का नाम लिया था और फिर यह भी सामने आया था कि प्रीतम ने ही उनके लिए गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाया था। बताया जा रहा है कि सिकंदर यादवेंदु ने गलत तरीके से बिहार और झारखंड में अकूत संपत्ति अर्जित की है। वह बिहार में नौकरी से पहले झारखंड में ठेकेदारी करता था और उसकी पकड़ अधिकारियों में अच्छी थी।

वह अपने एक पुराने सहयोगी अवधेश के जरिये झारखंड में भारी मात्रा में इन्वेस्ट भी किया था। सिकंदर के सहयोगी अवधेश का पुत्र भी नीट परीक्षा में शामिल हुआ था और पुलिस ने बाप बेटे को गिरफ्तार कर पहले ही जेल दिया था। अब सिकंदर यादवेन्दु के बयान के आधार पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम से पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हटाए गए NTA के महानिदेशक, आज होने वाली नीट परीक्षा भी स्थगित

https://youtube.com/22scope

PS PS PS PS

PS

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...