अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिला परिषद की कुर्सी रही बरकरार

मधेपुरा : मधेपुरा में जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव आज खारिज हो गया। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किए गए मत विभाजन में मात्र 13 सदस्यों ने ही भाग लिया। इसमें से मात्र एक मत ही पक्ष में पड़े। जबकि 12 मत प्रस्ताव के विपक्ष में पड़ा। इस तरह जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी की कुर्सी बरकरार रही।

वहीं उपाध्यक्ष रघुनंदन दास के विरुद्ध लगे अविश्वास प्रस्ताव भी खारिज हो गया। प्रस्ताव के पक्ष में एक मत और विरोध में 12 मत पड़े। इस दौरान उपाध्यक्ष की भी कुर्सी बरकरार रही। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा ने की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग कराई गई। जिसमें कुल 23 में से मात्र 13 सदस्य ही बैठक में शामिल हुए।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जाने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष खेमे में जीत की खुशी देखी गई। वहीं विरोधी खेमे में मायूसी छायी रही। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तीन बजे बैठक हॉल से निकलते ही समर्थकों ने दोनों को फूल माला से लाद दिया। इस दौरान लोगों ने आपस में अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

मुहर्रम पर कटिहार से निकला भाईचारे का पैगाम, मंदिरों के आगे...

कटिहार : मुहर्रम के मौके पर कटिहार ने पूरे देश को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का एक मजबूत संदेश दिया। शहर में जैसे...

Lalan Singh Deoghar visit: देवघर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का...

Lalan Singh Deoghar visit: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, जिन्हें ललन सिंह के नाम से भी जाना जाता है, ने शुक्रवार को झारखंड के प्रसिद्ध...

MP सुधाकर सिंह ने कहा- जलाशयों में पानी, फिर भी सूखी...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जलाशयों में पानी, फिर भी...