चित्रकूट धाम में शीघ्र उतर सकेंगे बड़े विमान भी, बोले CM Yogi

डिजीटल डेस्क : चित्रकूट धाम में शीघ्र उतर सकेंगे बड़े विमान भी, बोले CM Yogi। यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ गुरूवार को चित्रकूट धाम पहुंचे। उस राम घाट पर भी गए, दर्शन –पूजन करके आरती भी की जहां रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को भगवान राम के दर्शन मिलने की बात प्रचलित है।

खुद CM Yogi आदित्यनाथ चित्रकूट में अपने संबोधन में इस बात का उल्लेख किया। साथ ही घोषणा की कि बहुत शीघ्र चित्रकूट धाम में बड़े विमान भी उतरें, उसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।

CM Yogi: चित्रकूट में एयरपोर्ट तैयार, रनवे को बना रहे लंबा…

अपने संबोधन में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि –‘…चित्रकूट न केवल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के सोपान को छुए बल्कि भौतिक विकास के भी अच्छे कार्य यहां पर हों, देश और दुनिया से यहां की कनेक्टिविटी अच्छी हो –इस दिशा में अनवरत काम जारी है।

…एयरपोर्ट बनकर तैयार है। अभी 19 सीटर का विमान यहां सप्ताह में 4 बार आता है। हम उस एयरपोर्ट को थोड़ा लंबा बना रहे हैं जिससे कि बड़े विमान उतर सकें। बड़े विमान उतरने का मतलब दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और देश के अन्य भागों से वायुसेवा चित्रकूट के लिए शुरू होगी।

…अनुमान करिए, कभी भगवान राम पुष्पक विमान से आए होंगे हजारों वर्ष पहले लंका पर विजय प्राप्त करने के उपरांत। हजारों वर्ष बाद ये मौका आया है जब चित्रकूटधाम के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से एक साथ वायुसेवा का आनंद प्राप्त होगा।

चित्रकूट धाम के मंदाकिनी तट पर गुरूवार को सीएम योगी आरती करते हुए।
चित्रकूट धाम के मंदाकिनी तट पर गुरूवार को सीएम योगी आरती करते हुए।

‘चित्रकूट धाम को पौराणिक-ऐतिहासिक पहचान दिलाने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध’

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘चित्रकूट धाम…ये सनातन धर्म का पौराणिक तीर्थ है। प्रभु श्रीराम ने वनवास काल में सर्वाधिक समय इसी चित्रकूट में व्यतीत किया था। अति प्राचीनकाल से ही ऋषि मुनियों ने – तपोनिष्ठ संतों ने इसी चित्रकूट धाम में रहकर अपनी आध्यात्मिक साधना के नई ऊंचाइयां प्रदान कीं।

…हमारा सौभाग्य है कि हमारी डबल इंजन की भाजपा सरकार को चित्रकूट के लिए कुछ करने का अवसर पूज्य संतों के सानिघ्य में प्राप्त हुआ है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि चित्रकूट धाम को पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

…यहां पर मां मंदाकिनी की स्वच्छता- अविरलता को लेकर प्रयास हों या फिर राम घाट के सुंदरीकरण का काम – सरकार ने पहले ही इसके लिए पैसा उपलब्ध करवा दिया है। चित्रकूट बाईपास के निर्माण का कार्य हो या फिर चित्रकूट से जुड़े उन पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों का पुनरुद्धार का कार्य हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ा रही है’।

चित्रकूट धाम के मंदाकिनी तट पर गुरूवार को सीएम योगी प्नदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और अन्य साधु-संतों के साथ।
चित्रकूट धाम के मंदाकिनी तट पर गुरूवार को सीएम योगी प्नदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और अन्य साधु-संतों के साथ।

बोले CM Yogi – चित्रकूट में रानीपुर का टाइगर रिजर्व को बेहतर इको सिस्टम सेंटर बनाएंगे

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘यहां पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिंकवे के लिए हमलोगों ने 1300 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। वह कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है।

…यमुना जी से तुलसीदास जी की जन्मस्थली की भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।

…पिछले ही वर्ष जगद्गुरू रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय का राजकीयकरण किया है। अब इसमें सरकार के स्तर पर हम कुछ नए पाठ्यक्रम भी संचालित करेंगे ताकि सामान्य बच्चों के साथ दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई की सुंदर व्यवस्था की जा सके।

…इसके अलावा यहां आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन के साथ –साथ यहां बेहतर इको-सिस्टम सेंटर विकसित करें – इसके लिए रानीपुर का टाइगर रिजर्व को भी हम अच्छे ढंग से आगे बढ़ाना चाहते हैं’। इस मौके पर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी CM Yogi आदित्यनाथ के साथ पूरे समय साथ रहे।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...