पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के मंझौलिया में भीषण अगलगी में कई घर जल कर राख हो गया। घटना मंझौलिया थाना क्षेत्र के महानवा रामपुरवा वार्ड नं 02 की है जहां अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें- मछली विवाद में तेजस्वी का भाजपा पर तंज, कहा ‘IQ टेस्ट में फेल हुए भाजपाई’
अगलगी में नौशाद आलम, इरशाद आलम, इजहार आलम, शमसाद आलम, इरफ़ान आलम सहित कई अन्य लोगों का घर पूरी तरह जल गया। इस अगलगी में घर में रखा सारा सामान भी जल कर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि घर के सभी सदस्य ईद की खरीददारी के लिए गए थे इसी बीच घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दमकल की टीम को अगलगी की सूचना दी जिसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर क़ाबू पाया।
पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
WEST CHAMPARAN
WEST CHAMPARAN
WEST CHAMPARAN
Highlights


