EVM में गड़बड़ी:तीसरे चरण में भी चलती रही EVM की नखरेबाजी, कई बूथों पर बदली गई तब शुरू हुई वोटिंग, मतदाताओं को हुई परेशानी

  • 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है मतदान
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में आज अंतिम चरण का मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव में आज तीसरे चरण का मतदान है। 15 जिलों के 78 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वोटिंग शुरू होते ही सुपौल के बूथ संख्या 126 और 128 पर EVM खराब हो गई। वहीं, सीतामढ़ी की बूथ संख्या 271 पर भी EVM खराब होने की खबर आई। हालांकि, EVM में शिकायत के रक्सौल, पूर्णिया, दरभंगा के कई कई बूथों पर EVM ठीक की गई है। अब तक 14 EVM बदल दी गई है। मशीन में गड़बड़ी होने से मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही है। दैनिक भास्कर की टीम आपको लगातार EVM से जुड़ी हर एक खबर को अपडेट कर रही है।

दो EVM से संशय में मतदाता

वाल्मीकिनगर में लोकसभा उप चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से वोटर्स को काफी परेशानी हुई। बूथ के अंदर दो EVM रखे थे। लेकिन वोटर्स एक ही EVM का बटन दबाकर बाहर निकल जा रहे थे। उन्हें पता नहीं था कि दूसरे EVM का बटन भी उन्हें दबाना है। एक ही बीप की आवाज सुनने की वजह से बाहर निकलते ही दोबारा अंदर भेजा जा रहा था। मतदाताओं को दोबारा बताया गया कि पहले लोकसभा का बटन दबाना है, फिर विधानसभा के लिए।

इन बूथों पर भी EVM खराब

  • मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बूथ संख्या 28 पर EVM खराब
  • मुजफ्फरपुर के औराई में बूथ संख्या 149 पर भी EVM खराब
  • पूर्णिया की बूथ संख्या 61क पर EVM में खराबी से मतदाताओं में आक्रोश
  • धमदाहा के 15,15a, 85,148 पर EVM में खराबी
  • सुपौल की बूथ संख्या 46 पर EVM में खराबी
  • निर्मली विधानसभा की बूथ संख्या 246 पर EVM में आई खराबी
  • बेतिया की बूथ संख्या 82 ए पर EVM में आई खराबी
  • मधेपुरा के बिहारीगंज की बूथ संख्या 119 पर EVM खराब
  • मधेपुरा के बूथ नंबर 279 पर EVM में आई खराबी
  • मुजफ्फरपुर के बूथ नंबर 119 पर EVM में आई खराबी
  • बेतिया के 129 ए पर भी EVM खराब
  • औराई विधानसभा की बूथ संख्या 63A पर EVM खराब
  • वाल्मीकिनगर नगर के मंगलपुर में बूथ नंबर 146, 147 पर EVM में आई खराबी
  • पूर्णिया की बूथ संख्या 108 और 109 पर नहीं काम कर रही EVM
  • पूर्णिया के बूथ नंबर 70 पर भी EVM खराब
  • दरभंगा के बूथ संख्या 225 पर EVM खराब
  • अररिया के बूथ नंबर 177 पर EVM खराब
  • पूर्णिया 108 और 109 बूथ पर EVM खराब

इन बूथों पर EVM को किया गया दुरुस्त

  • पूर्णिया की बूथ संख्या 61क पर ठीक की गई EVM
  • बनमनखी के बूथ नंबर 42 पर ठीक की गई EVM वोटिंग शुरू
  • नरकटियागंज के बूथ नंबर 36 पर ठीक की गई EVM, मतदान शुरू
  • रक्सौल की बूथ संख्या 199 और 255 ठीक की गई EVM
  • निर्मली विधानसभा की बूथ संख्या 46 पर ठीक हुई
  • पूर्णिया 108 और 109 बूथ पर EVM ठीक की गई
  • सीतामढ़ी की बूथ संख्या 271 पर भी EVM ठीक हुई
  • सुबह के 9 बजे तक 14 EVM को बदला गया

पहले के दो चरणों में भी खराब हुई थी EVM

दूसरे फेज में भी कई बूथों EVM खराब होने की खबरें आई थी। वहीं, पहले फेज में 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। 28 अक्टूबर को भी मतदान शुरू होते ही 50 से अधिक मतदान केंद्रों पर EVM खराब होने की शिकायतें आने लगी थी। रोहतास, कैमूर, आरा, बोधगया के कई बूथों पर EVM को ठीक करने में 3 घंटे लग गए थे. मतदाताओं को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा था।

क्या सुरक्षा मानकों को पूरा कर रहा है आपके नौनिहालों को ढोने वाला स्कूल बस, 24 स्कूलों को भेजा गया नोटिस  

आखिरकार बदल गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी पता, शिफ्ट हुए 7 सर्कुलर रोड

 

अनुबंध पर कार्यरत चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने का आदेश, धरने पर बैठे कर्मी

सीसीएल के बंद खदान में चाल धंसी, कई लोहा चोरों के दबने की आशंका

रांची : अरगोड़ा में बंद घर का ताला तोड़ 12 लाख की चोरी

Video thumbnail
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार के रैली से कर रहे देश संबोधित
00:00
Video thumbnail
मंत्री इरफान अंसारी पर क्यों बिफरे हजारीबाग MLA प्रदीप प्रसाद?मंत्री को ले ये क्या कह दिया?
06:59
Video thumbnail
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मधुबनी में PM मोदी का पहला संबोधन, हमले के बाद दिए सख्त संदेश
24:43
Video thumbnail
आतंकियों को ऐसी सजा देंगे जो उनकी कल्पना से भी.. बिहार की धरती से PM मोदी ने कर दिया एलान
03:49
Video thumbnail
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में PAK उच्चायोग आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा - PAK को...
04:13
Video thumbnail
पहलगाम अटैक को लेकर गरजे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कहा- "PM मोदी की शक्ति पर पूरे देश को भ...."
05:11
Video thumbnail
गमगीन माहौल में पहलगाम हमले में मारे गए अधिकारी का शव पहुंचा रांची,कौन कौन एयरपोर्ट पर रहे मौजूद
06:02
Video thumbnail
बिहार पहुंचे PM मोदी, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार मोदी की जनसभा में जानिए CM नीतीश ने क्या कहा
15:25
Video thumbnail
सहायक शिक्षक बहाली को लेकर CTET अभ्यर्थी ने किया बड़ा खुलासा | Jharkhand News | CTET NEWS |
06:14
Video thumbnail
सड़क हादसे में बाबा हेचरी फार्म के मैनेजर की मौत, फार्म के बाहर सड़क पर काम करने के दौरान हुआ हादसा
02:07