Goa Film Festival में बिहार पवेलियन रहा आकर्षण का केंद्र

Goa में आयोजित हो रहे 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के तीसरे दिन वेब्स फिल्म बाजार मे बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम (कला, संस्कृति एवं युवा विभाग) का पवेलियन फिल्मकारों, कलाकारों, प्रोड्यूसर और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा है. निवेशकों ने बिहार में फिल्म उद्योग में निवेश करने में गहरी रूचि दिखाई है.

इस मौके पर पेवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, के सचिव सह बिहार फिल्म निगम के प्रबंध निदेशक प्रणव कुमार, बिहार फिल्म निगम के महाप्रबंधक रूबी जानेमाने अभिनेता मनोज जोशी, आने वाली हिन्दी फीचर फिल्म ‘तिया’ के अभिनेता दर्शन कुमार, अभिनेत्री नीतू चंद्रा, अभिनेता विकास कुमार, इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा, प्रोड्यूसर सागर श्रीवास्तव, निर्देशक राव देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहें.

Goa Film Festival: बिहार फिल्म की जमकर तारीफ

बिहार फिल्म निगम के प्रबंध निदेशक प्रणव कुमार ने कहा कि बिहार में शूट होने वाली फिल्मों को अनुदान के तौर पर प्रोत्साहन देने का प्रावधान है. साथ ही, शूटिंग को आसान बनाने के लिए भी वन विंडो सिस्टम अपनाया गया है. बिहार कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपार संभावनाओं वाला राज्य है और सरकार फिल्म, संस्कृति तथा रचनात्मक उद्योगों को मजबूत आधार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंच पर बिहार की भागीदारी राज्य की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करती है.

Bihar News: नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान, राजधानी पटना में बनेगा यूनानी मेडिकल कॉलेज

Goa Film Festival: अभिनेता मनोज जोशी ने भी की सराहना

उद्घाटन के बाद अभिनेता मनोज जोशी ने बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड और कला संस्कृति विभाग की ओर से फिल्म उद्योग को विकसित करने की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि बिहार बहुत सुंदर है, और बिहार में ही मौर्य साम्राज्य की स्थापना हुई और वहीं से भारत का विस्तार हुआ और देश संगठित रूप में सामने आया. बिहार में शूटिंग करना निश्चित रूप से हर फिल्मकार को आकर्षित करेगा. बिहार चित्रिकरण के लिए बहुत उत्तम है. उन्होंने कहा कि वह बिहार में फिल्म उद्योग को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Goa Film Festival: बाल्कमीकि नगर जन्नत से कम नहीं: अभिनेता दर्शन कुमार

अभिनेता दर्शन कुमार ने बिहार में अपने शूटिंग के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि बाल्कमीकि नगर में 40 दिनों तक शूटिंग हुई थी, जो किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां के लोग काफी प्यारे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में शूटिंग देखने आने वाले लोग अनुशासित रहते थे और पूरा सहयोग करते थे. हमने बहुत बड़ा सेट लगाया था, इसलिए भी लोग उसे देखने के लिए पहुंचते थे. उन्होंने कहा बिहार में शूटिंग करने का एक फायदा यह भी है कि आपको साफ आवोहवा में रहने का मौका मिलता है.

Patna News: गंगा पथ की हवा-डबल डेकर का मजा, लोग बोले: और लाईए ऐसी बसें!

उन्होंने कहा कि यह लोगों का प्यार ही था कि वे हमारे लिए देशी अंडे और गाय का शुद्ध दूध लेकर आते थे. उन्होंने कहा कि बिहार में शूटिंग के दौरान जितना लोगों का प्यार मिला है, उसकी वजह से वह हर फिल्म की शूटिंग बिहार में ही करना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में खूबसूरत लोकेशन की कमी नहीं है और आने वाले समय में फिल्मकार बिहार की ओर रुख करेंगे, क्योंकि यहां प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है और सारी सुविधाएं भी मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में शूटिंग ही शूटिंग होगी और वह अपने साथी कलाकारों से भी बिहार में शूटिंग करने को बोल रहे हैं.

Goa Film Festival: यहां पढ़ें सभी की प्रतिक्रियाएं
  • इस मौके पर अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म प्रोड्यूसर और थियेटर आर्टिस्ट नीतू चंद्रा ने कहा कि भोजपुरी, मैथीलि, मगही जैसी बिहार की स्थानीय भाषाओं में बन रही फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिलना जरूरी है. उन्होंने कहा बिहार में फिल्म उद्योग को विकसित करने के लिए बिहार के कलाकारों और फिल्मकारों को आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि बिहार की स्थानीय भाषाओं में बनी फिल्मों को प्रोत्साहन देने से ही बिहार में फिल्म उद्योग का अपना वजूद कायम होगा.
  • अभिनेता विकास कुमार ने प्रबंध निदेशक प्रणव कुमार से बिहार के फिल्म उद्योग और फिल्म नीति पर चर्चा के दौरान कहा कि वह अगले साल बिहार से जुड़ी फिल्म की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं. प्रणव कुमार ने कहा कि बिहार में किसी भी विषय पर फिल्म बनाने की स्वतंत्रता है, सिर्फ ध्यान रखना है कि बिहार के बारे में जानबूझकर निगेटिव बातें न कही गई हो.
  • तिया फिल्म के प्रोड्यूसर सागर श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार में शूटिंग करना अपने मातृभूमि का कर्ज उतारने जैसा है. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग करने से लेकर पैक-अप करने तक प्रशासन ने पूरा सहयोग किया है.
  • फिल्म के निर्देशक राव देवेन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार में कहानियों की कमी नहीं है. यह विविधताओं से भरा राज्य है. यहां हर तरह की फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है.
  • बिहार फिल्म निगम की महाप्रबंधक रूबी (आईएएस) ने भी बिहार फिल्म निगम के पवेलियन पहुंचे फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से बिहार में फिल्म उद्योग की संभावना पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म की शूटिंग से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और अनुदान और सहुलियत की वजह से निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है.
  • मौके पर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के (IMPAA) के अभय सिन्हा ने कहा कि बिहार में खूबसूरत लोकेशन हैं. पिछले साल जब बिहार में फिल्म नीति लागू हुई तब उन्हें अतिरिक्त प्रसन्नता हुई, क्योंकि वह खुद भी बिहार के पटना से हैं. उन्होंने इम्पा से जुड़े सभी प्रोड्यूसर से अपील की कि वह बिहार में अपनी फिल्म की शूटिंग की योजना बनाएं.
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज के प्रतिनिधियों से मुलाकात में प्रणव कुमार ने साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा की, और आगे इस पर विस्तार से योजना बनाने की बात कही, ताकि बिहार में बनने वाली फिल्मों को आसानी से रिलीज किया जा सके.
  • बांग्ला फिल्म अमि जोखोन हेमा मालिनी और केभमैन की निर्देशक परमिता मुंशी ने बिहार में अगले साल जनवरी में सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरिज बनाने पर सहमति जताई है.
  • एफटीआईआई एलुमनी और सुप्रसिद्ध फिल्म संपादक असीम सिन्हा फिल्म निगम के पेवेलियन पहुंचे. उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद बिहार में पोस्ट प्रोडक्शन के अवसर भी बढ़े हैं, जिससे बड़ी संख्या में फिल्म एडिटर, साउंड डिजाइनर के साथ ही परदे के पीछे काम करने वाले सिनेमाकर्मियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...