JAMSHEDPUR : एनटीटीएफ के छात्रों का प्लेसमेंट मे शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर। एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में विभिन्न कंपनियों द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया।जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया। कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा एवं तकनीकी क्षमता को परखा गया। क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन कंपनी द्वारा 7 मेकाट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र जिसमे अर्चित घोष,महताब आलम, विशाल कुमार,सूरज लोहार, रूपेश कुमार साहू,नरिन्द्र कुमार,रोचाब राज,को 2.5 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। फाइनल ईयर के ही मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग की छात्रा अंकिता मोदी एवं नंदिनी मिश्रा,टूल एंड डाई इंजीनियरिंग से रोशनी यादव, नीरज मींज,आशीष महतो,को 2.94लाख के पैकेज पर कंपनी ईकॉम सिस्टम द्वारा चुना गया। इसी के साथ मेकाट्रोनिक्स फाइनल ईयर के छात्र शशांक कुमार ओझा एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की छात्रा आफरीम को कंपनी जय सेल्स कॉरपोरेशन द्वारा  2.2 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया ।सभी छात्र एनटीटीएफ गोलमुरी के फाइनल ईयर के है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी पंकज सिंह एवं नेहा ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। रमेश राय,  L सोरेन,अयान भट्टाचार्य, सरिता, पंकज कुमार गुप्ता, हरिश कुमार के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img