पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां सालिमपुर थाना क्षेत्र में इटभट्ठे के मैनेजर से डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। हालांकि मामले की जानकारी होने और केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों में से एक गुंजन यादव के खिलाफ पुलिस को आपराधिक रिकार्ड भी मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़े : बड़ी घटना को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















