सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सिवान : सिवान पुलिस ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई नौतन थाना क्षेत्र से जुड़े एक सनसनीखेज रंगदारी मामले में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पांच फरवरी को नौतन बाजार स्थित जय राम डायग्नोस्टिक एंड सिटी स्कैन सेंटर के संचालक मन्दु कुमार को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। सिवान एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

रंगदारी नहीं देने की स्थिति में फोन करने वाले व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी भी दी थी – SP पूरन कुमार झा

एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि रंगदारी नहीं देने की स्थिति में फोन करने वाले व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित द्वारा सात फरवरी को नौतन थाना में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर कांड दर्ज कर पुलिस ने तत्काल अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान तकनीकी जांच, कॉल डिटेल विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध अभियुक्त को हिरासत में लिया। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने रंगदारी मांगने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

Siwan SP 1 22Scope News

अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने इस कांड में शामिल उसके एक सहयोगी को भी किया गिरफ्तार

अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने इस कांड में शामिल उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया, जो फर्जी सिम कार्ड जारी करने में संलिप्त था। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं सिवान पुलिस ने बताया कि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार दोनों आरोपी का नाम नितेश कुमार कुशवाह और हृदयानंद गिरी है।

Siwan SP 22Scope News

यह भी पढ़े : ऑपरेशन लंगड़ा : एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या गिरफ्तार, पुलिस को देख करने लगा फायरिंग, पैर में लगी गोली

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...