Facebook Scam: विदेश में डॉक्टर बनकर महिला को फंसाया, फोटो एडिट कर 2.5 लाख की ठगी

 रांची में फेसबुक पर डॉक्टर बनकर साइबर अपराधी ने महिला को ब्लैकमेल किया। फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये ठग लिये।


Facebook Scam रांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की एक महिला को फेसबुक पर खुद को विदेश में डॉक्टर बताने वाले शख्स ने पहले दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर तस्वीर एडिट कर ब्लैकमेल करते हुए उससे 2.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।


Key Highlights

  • फेसबुक पर डॉक्टर बनकर महिला को जाल में फंसाया गया

  • वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर फोटो एडिट की गयी

  • सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया

  • महिला से 2.50 लाख रुपये की ठगी की गयी

  • सुखदेवनगर थाना में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


Facebook Scam: फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ जाल

महिला के अनुसार 17 अप्रैल को फेसबुक पर उसकी दोस्ती ‘डॉक्टर शिवा’ नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को विदेश में कार्यरत डॉक्टर बताया और महिला का विश्वास जीत लिया। बातचीत के दौरान उसने महिला को महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा भी दिया।

Facebook Scam: वीडियो कॉल के दौरान लिया स्क्रीनशॉट

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार वीडियो कॉल पर बात करता था। इसी दौरान उसने महिला की तस्वीर का स्क्रीनशॉट ले लिया। बाद में फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक बना दिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

Facebook Scam: ब्लैकमेल कर वसूले ढाई लाख रुपये

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने तस्वीर वायरल नहीं करने के बदले उससे 2.50 लाख रुपये वसूल लिये। इसके बावजूद वह लगातार तीन लाख रुपये और मांग रहा है। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर धमकी दे रहा था। बाद में महिला को एहसास हुआ कि वह साइबर अपराधियों के जाल में फंस चुकी है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद Jharkhand Police जांच में जुट गयी है। पुलिस लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहने की अपील कर रही है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...