Darbhanga रेलवे स्टेशन से फर्जी TTE गि’रफ्तार, रेलवे की नौकरी की करता है तैयारी

दरभंगा : समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर टिकट चेक कर रहे एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी टीटीई समस्तीपुर से ट्रेन संख्या 13212 पर चढ़ा और यात्रियों का टिकट जांच करने लगा। इसी क्रम में एक यात्री को शंका हुई। उसने उसका फोटो खींचा और इस मामले की जानकारी रेल प्रशासन को दी। इस सूचना का सत्यापन करने के बाद टाइगर स्क्वाड के चंद्र किशोर यादव और धर्मेद्र कुमार ने त्वरित करवाई करते हुए दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी टीटीई की पहचान अखिल चौधरी के रूप में की गई। रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना 26 अगस्त को ही दी गई थी। जिसके बाद से प्रशासन सजग तौर पर सूचना सत्यापन और इस तरह के असाजिक तत्व पर नजर बनाए हुए था। इसी क्रम में आज मगलवार को दरभंगा स्टेशन से इसे गिरफ्तार किया गया है। वही पकड़े फर्जी टीटी ने कहा कि वह रेलवे की तैयारी कर रहा है। और मेरी इच्छा रेलवे ड्राइवर बनने की है। आगे उसने अपनी गलती मानी। साथ ही कहा की वो को भी स्टेशन पर आया था। हालाकि उसने कहा कि वो टिकट चेक नही कर रहा था। बस ऐसे ही आया था।

यह भी देखें :

इस संदर्भ में समस्तीपुर मंडल के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि हम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानते हैं। और इस प्रकार के किसी भी अनुचित कार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। आपका सहयोग हमें बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने में सहायता प्रदान करता है।

यह भी पढ़े : Darbhanga में नहीं थम रहा भूमि मामला, विवाद के घेरे में कल्पना सिनेमा की जमीन

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...