रंका अनुमंडल पदाधिकारी के तबादले पर दी गई विदाई, नए अनुमंडल पदाधिकारी और एलआरडीसी के आगमन पर किया स्वागत

गढ़वाः जिले के रंका अनुमंडल पदाधिकारी के तबादले पर विदाई दी गई. वहीं नए अनुमंडल पदाधिकारी और एलआरडीसी के आगमन पर लोगों ने स्वागत किया. इस संबंध में रंका अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह की तबादले पर उन्हें अंग वस्त्र देकर और बुके देकर लोगों ने विदाई दी. साथ ही नए अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप और एलआरडीसी रमेश कुशवाहा के आगमन पर लोगों ने फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया.

अनुमंडल पदाधिकारी के तबादले पर लोगों ने कहा कि यह रंका अनुमंडल एक गरीब क्षेत्र है और इस गरीब क्षेत्र में पूर्व के अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह काफी मिलनसार पदाधिकारी थे. वह गरीबों से मिलजुल कर रहते थे. उनके ऑफिस और उनके आवास गरीबों को लेकर 24 घंटा खुला रहता था. लोगों ने नए अनुमंडल पदाधिकारी और एलआरडीसी से पूर्व की पदाधिकारी की तरह कार्य करने का आग्रह किया.

इस विदाई समारोह में रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, रंका प्रमुख हेमंत लकड़ा, रंका अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी, रामकंडा बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा, चिनिया बीडीओ कालिदास मुंडा, चिनिया अंचलाधिकारी रंका प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सोनू कुमार, रंका बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली, रंका बीस सूत्री उपाध्यक्ष कार्तिक पांडे, खरडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार चंद्रवंशी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी, उत्तरी जिला परिषद प्रतिनिधि राहुल तिवारी, दक्षिणी जिला परिषद प्रतिनिधि रतन सिंह, कटरा पंचायत के समाजसेवी नसीम अंसारी, समाजसेवी पप्पू चौबे, वीर बांध के मुखिया क़मदायल सिंह, मोहम्मद अलीम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष अरविंद सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.

रिपोर्टः आकाशदीप

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...