मनोहरपुर बीडीओ और डीएसपी समेत पुलिस के कई जवान घायल

रांची: आदिवासी कुर्मी समाज द्वारा तीन सूत्री मांगों के संबंध में हुआ अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन के दौरान, घाघरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात को काफी हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान भयंकर पत्थरबाजी हुई जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस हमले में मनोहरपुर बीडीओ और डीएसपी समेत पुलिस के कई जवान घायल हो गए।घटना के बारे मे बाताया जा रहा है कि बुधवार रात को, लगभग 9 बजे, प्रशासन कुड़मी समाज के लोगों से रेल चक्का जाम हटाने के लिए वार्ता कर रहा था। एसडीओ रीना हांसदा भी मौके पर मौजूद थी और धारा 144 लागू कर दी गई थी।

प्रशासन ने जामकर्ताओं से रेल चक्का जाम हटाने की अपील की, लेकिन यह असफल रही।इस दौरान अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कुड़मी समाज के लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना मे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने रात के 10.30 बजे तक पुरे रेल पटरी से जाम हटा दिया और एसडीओ रीना हांसदा ने धारा 144 के तहत कड़मबंदी लागू की थी।

अधिकारियों के साथ-साथ, प्रशासन ने यह भी जाम नहीं हटने पर कड़े कानूनी कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी है लेकिन जामकरता ने इस अपील को नजरअंदाज कर दिया । घटना के परिणामस्वरूप, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर पूरी तरह से परिचालन ठप हो गया था, क्योंकि घाघरा रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारी ने रेलवे ट्रैक पर जाम कर दिया था।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...