MSP लागू करने और खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर जन अधिकार किसान परिषद ने दिया धरना

गया : एमएसपी कानून लागू करने और प्रदेश भर में खाद एवं बीज की कालाबाजारी को लेकर जन अधिकार किसान परिषद ने एक दिवसीय महाधरना दिया. शहर के गांधी मैदान स्थित धरना स्थल पर गुरुवार को धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता बिहार प्रदेश किसान परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश नारायण एवं संचालन जिला किसान परिषद के महामंत्री सतीश वर्मा ने किया.

मौके पर उपस्थित बिहार प्रदेश किसान परिषद के अध्यक्ष सह जन अधिकार पार्टी के प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 80 प्रतिशत लोग किसान हैं. यहां के अन्नदाता के द्वारा एमएसपी कानून लागू करने की मांग करते आ रही है, लेकिन केंद्र में बैठी सरकार इसे लागू नहीं कर रही है. सरकार अविलंब एमएसपी कानून को लागू करें और खाद एवं बीज की घोर कालाबाजारी पर अंकुश लगाएं. सरकार किसानों के साथ दोहरा नीति अपना रही है.

कन्हैया ने कहा कि देश-प्रदेश में किसानों को खाद एवं बीज के लिए लंबी-लंबी कतार में लगने के बावजूद भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है. सरकार के संरक्षण में बिचौलियों के द्वारा ऊंचे दामों पर कालाबाजारी की जा रही है. देश के अन्नदाता को खाद एवं बीज को घोर किल्लत होना किसान विरोधी दर्शाता है.

कन्हैया ने कहा कि जन अधिकार किसान परिषद के द्वारा राज्य के जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को चेतावनी देने आये हैं. किसान विरोधी नीति को नहीं छोड़ती है तो पूरे देश में धरना-प्रदर्शन को तेज किया जाएगा. मौके पर सोमित सिन्हा, चोटी यादव, गुड़िया देवी उर्फ राबड़ी देवी, फोटो कुमार मनोज कुमार संजय कुमार सजनी देव, सरस्वती देवी मालती देवी समेत कई लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

 क्या एफसीआई का चावल भेजा जाता है बंगाल, जानिए कालाबाजारी के इस खेल को  

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...

Jio Users को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक...

 Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। ₹399 प्लान पर Pro और चुनिंदा 2GB/day प्लान पर Lite...

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...