रोहतास : रोहतास जिले के सुदरगंज में बिहार सरकार के भूमि विवाद में एक गोतीया ने दूसरे गोतीया पर धारदार हथियार से हमला कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के सुदरगंज कि बताई गई है। घायल पिता पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम में बेहतर इलाज हेतु परिजनों ने भर्ती कराया है।
बता दें कि पिता और पुत्र का सदर अस्पताल सासाराम में गंभीर हालत में फिलहाल चिकित्सक के देखरेख में इलाज जारी है। घायलों में रामजीत राम तथा उनके पुत्र कुंदन कुमार बताए गए हैं। पीड़ित परिवार के महिला उर्मिला देवी ने बताई कि रोहतास थाना क्षेत्र के सुंदरगंज में उनके गोतिया ने बिहार सरकार के भूमि को लेकर रामजीत राम तथा कुंदन कुमार पर टांगी से हमला करके घायल कर दिया है। जो पिता पुत्र को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज हेतु लाया गया है।
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


