नवादा: गोविंदपुर थाना क्षेत्र का करणपुर गांव में गुरुवार की देर शाम दबंगों ने घर में घुस कर 35 वर्षीय रंजय यादव की टांगी से काट कर हत्या कर दी. हत्या के आरोपी गांव के ही भुट्टू यादव और माना यादव है. शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया.

मृतक के पिता कृष्ण यादव ने बताया कि भुटटू यादव और माना यादव दरवाजे पर आकर गाली- गलौज कर रहा था, यह देख रंजय घर के अंदर चला गया, लेकिन आरोपियों ने घर के छत पर चढ़कर मारपीट शुरु कर दिया और आखिरकार टांगी से मार कर रंजय की हत्या कर दी.
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
बेकाबू बोलेरो ने 6 लोगों को कूचला, स्थानीय लोगों ने लगाया दबंगो पर कुचलने का आरोप


















