Festival : छत्तीसगढ़ में सीएम ने सपरिवार मनाया लोकपर्व हरेली पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

डिजीटल डेस्क : Festival – छत्तीसगढ़ में सीएम ने सपरिवार मनाया लोकपर्व हरेली पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व है हरेली के मौके पर पारम्परिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और अनेक मंत्री-विधायक भी मौजूद थे। सीएम ने किसानों और आदिवासियों की समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री निवास पर धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ी परंपरा का पहला पर्व हरेली

छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति मुख्यमंत्री निवास में पूरी तरह से जीवंत हो उठीं। हरेली, जो कि छत्तीसगढ़ का पहला और सबसे प्रमुख त्यौहार है। इसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपरिवार और आमजन के साथ धूमधाम से मनाया है। मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश में ढालते हुए, पारंपरिक सजावट और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप सजाया गया। इस मौके पर आयोजित हो रहे छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा और गेड़ी नृत्य का भी विशेष आयोजन किया जाता है। इस मौके पर परंपरागत कृषि उपकरणों के स्टॉल उपकरणों से छत्तीसगढ़ के कृषि संस्कृति जीवन्त हो उठी है।

पर्वोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज बड़े धूमधाम से हरेली लोक पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस दौरान कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। राउत नाचा के कलाकारों के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया, जिससे हरेली के इस महोत्सव में एक नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा की।  इस मौके पर उन्होंने अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...