NALANDA में दो पक्षों में जमकर हुई रोड़ेबाजी, कई घायल

नालंदा: नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में कई लोग जख्मी हो गये। लोगों ने बताया कि एक महिला पर कुछ लोगों ने डायन होने का आरोप लगा कर जबरन उसका झोपड़ी हटाना चाह रहे थे। इसका विरोध करने पर लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके घर पर पथराव भी किया।

यह भी पढ़ें- ARARIA में मतदाता जागरूकता अभियान, कैंडल जला लोगों ने दिया संदेश

रोड़ेबाजी में महिला के घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है जबकि दोनों पक्षों में हुए पथराव में कई लोग जख्मी हो गए। जख्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में सिलाव थानाध्यक्ष इरफ़ान खान ने बताया कि दो पक्षों के बीच झोपड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ और वह मारपीट तथा रोड़ेबाजी में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से थाना में मामला दर्ज कराया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NALANDA

NALANDA

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel