जहानाबाद: इन दिनों बिहार में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री से अधिक देखा जा रहा है। प्रचंड गर्मी के बीच अगलगी की घटनाएं भी सामने आ रही है। जहानाबाद में भीषण गर्मी के बीच झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक झोपड़ियाँ जल गई। अगलगी में एक वृद्ध व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगलगी की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। Jehanabad Jehanabad Jehanabad Jehanabad
घटना जहानाबाद जिला मुख्यालय के बतीस भंवरिया पुल के समीप की है जहां शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से करीब तीन दर्जन झोपडी जल कर राख हो गया जबकि अगलगी में एक वृद्ध विश्वनाथ प्रसाद झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकरी मिलने के बाद एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गए।
यह भी पढ़ें – Patna में हैं 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक, एक खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला…
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी देखते ही देखते पछुआ हवा में काफी तेजी से आग की लपटे बढ़ती गई और आसपास के लगभग 30 झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जली झोपड़ियों में अधिकांश में दुकान चलती थी। लोगों ने बताया कि अगलगी की वजह से लाखों रूपये की संपत्ति जल कर राख हो गई।
यह भी पढ़ें- STF ने कुख्यात नक्सली कर्मचारी जी को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश…
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट


