तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, इलेक्ट्राॅनिक्स का गोदाम जलकर खाक

150

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र में स्टेशन से सटे भदानी रोड में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग मनोज कुमार नामक व्यवसायी के घर के निचले तल्ले में स्थित इलेक्ट्रिक वायरिंग उपकरणों के गोदाम से शुरू हुई। स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह इमारत से धुआं निकलता देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisment

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए तीसरी दमकल गाड़ी को भी बुलाया गया है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम के हर कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इमारत के ऊपर के दो मंजिलों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने  के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में लाखों रुपये के इलेक्ट्रिक सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। दमकल की टीम आग को पूरी तरह से बुझाने में जुटी हुई है।

रिपोर्टः अमित कुमार

 

 

Advertisement