Blue Stone Seizure: ब्लू स्टोन की बड़ी खेप बरामद, एक हिरासत में

Koderma: जिले की पुलिस ने बेशकीमती पत्थरों के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियाबर स्थित दो आवासीय परिसरों से भारी मात्रा में ब्लू स्टोन जब्त किया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध खनन और पत्थर कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारीः

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरसोतियाबर इलाके में अवैध रूप से ब्लू स्टोन का स्टॉक कर उसकी सफाई और तस्करी की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

दो आवासीय परिसरों से भारी मात्रा में पत्थर बरामदः

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग आवासीय परिसरों से बड़ी मात्रा में बेशकीमती ब्लू स्टोन बरामद किया। जांच में सामने आया है कि ये परिसर शंकर सिंह और रोहित सिंह के बताए जा रहे हैं। मौके से शंकर सिंह को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान तक फैला है नेटवर्कः

पुलिस के अनुसार कोडरमा के लोकाई इलाके में बड़े पैमाने पर ब्लू स्टोन का अवैध उत्खनन किया जाता है। इन पत्थरों को बाद में राजस्थान की मंडियों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध ढुलाई और कारोबार के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीदः

फिलहाल पुलिस जब्त किए गए पत्थरों के स्रोत, परिवहन मार्ग और खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः अमित

 

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...