2 पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, महिला को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। वहीं इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लग गई है। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में उसे महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डीहा गांव की है। घायल महिला की पहचान डीहा गांव के रहने वाले हरेराम चौधरी का पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया है कि जब गोलीबारी की घटना को दो पक्षों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। उसे वक्त मौके से सभी लोग अपना जान बचाकर भागना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि जब अपराधी भागने लगा तो खिड़की के बगल में खड़ी सविता देवी को अपराधियों ने गोली मार दिया।

यह भी देखें :

वहीं गोली लगने से सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सविता देवी को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सविता देवी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया है कि दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की ताबड़तोड़ घटना को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी है। मौके पर साहेबपुर कमाल तनिक पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने युवक की गर्दन काटकर की हत्या

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img