Advertisment

अपराधियों ने युवक की गर्दन काटकर की हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। इस युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैला गई है। वहीं अपराधियों ने युवक की गर्दन काट दिया और धड़ उस जगह से गायब कर दिया। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिले के रहने वाले राजेंद्र महतो का पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया है कि छोटू कुमार पिछले दो दिन पहले अपने ननिहाल बखरी आया था। उन्होंने बताया है कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का सिर काट हुआ शव बहियार में फेंका हुआ।इसी सूचन पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि खगड़िया जिले के रहने वाले छोटू कुमार है।

यह भी देखें :

डीएसपी कुंदन कुमार ने यह भी बताया है कि घटनास्थल से मुझे दूर पर मोबाइल का टुकड़ा बरामद हुआ है साथ ही साथ रेल ट्रैक पर ब्लड का काफी निशान है। उन्होंने बताया है कि युवक सिर पुलिस ने बरामद किया है। शरीर का धड़ पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। इस घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आशंका जाहिर किया है कि किसी ने हत्या कर दिया है। फिलहाल पुलिस हरंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : Reception Party में हुई चाकूबाजी, 4 लोग जख्मी

अजय सिंह की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...