बोकारोः सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12-C में दो भाइयों के बीच दो फीट जगह को लेकर मारपीट हुई. जिसमें दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी जख्मियों को जख्म प्रतिवेदन देकर इलाज के भेज दिया है.
दो महिला समेत चार घायल
प्रथम पक्ष के शशिराज सिन्हा ने बताया कि मेरे द्वारा रखे गए सामानों को मेरे बड़े भाई ने फेंक दिया. जिसको लेकर जब हम विरोध किए तो मेरी मां कुमारी सरोज सिन्हा और मुझपर जानलेवा हमला कर दिया. जबकि दूसरा पक्ष नृपराज सिन्हा ने बताया कि दो फीट जगह में साइकिल और दुकान के समान रखने पर भाई शशिराज सिन्हा आग बबूला हो गए. जिसके बाद मुझे मारकर मेरी पत्नी संयुक्ता देवी पर भी हमला कर दिया. जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई. घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. दोनो पक्षों की ओर से परस्पर विरोधी मामले दर्ज कराने के लिए आवेदन पत्र दिए गए हैं.
रिपोर्टः चुमन कुमार


















