Sheikhpura में जमीनी विवाद में 2 भाइयों में मारपीट, चार घायल

commercial advertisement
Ad

शेखपुरा: शेखपुरा में आपसी विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट में दो महिला समेत चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र के नवीन नगर ककरार गांव की है जहां भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिला समेत चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान कपिल महतो, उनकी पत्नी शिला देवी और पुत्र पुत्री के रूप में की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले में घायल महिला शिला देवी ने बताया कि उसके जेठ भागीरथ महतो घर का दरवाजा उखाड़कर फेंक रहे थे। उसका विरोध करने पर उन्होंने अपने दोनों पुत्र और पत्नी के साथ मिलकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट में सभी चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पंद्रह दिन पहले गांव में पंचायत के माध्यम से दोनों भाइयों के बीच बंटवारा हुआ था बावजूद उसके वे परेशान करते रहते हैं। मामले में अरियरी थानाध्यक्ष ने बताया कि फ़िलहाल दोनों में से किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है। लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुंचे दिलीप जायसवाल, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत…

शेखपुरा से कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Sheikhpura Sheikhpura Sheikhpura

Sheikhpura

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार, Religion सिखाता है प्रेम और सद्भाव

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान' के तहत जन समस्याओं...

STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के नासरातपुर गांव में...