पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के सामने कैफे रेस्टोरेंट में विवाद कe कारण मारपीट में तब्दील हुआ। जिसका सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह रेस्टोरेंट वालों के दुकान में घुसकर लोगों ने जबरदस्त मारपीट किया है। बतलाया जाता है कि कैफे रेस्टोरेंट के बाहर ऑटो वालों का जमवाड़ा लगा रहता है। वहीं कैफे रेस्टोरेंट के मालिक के मोटरसाइकिल में ऑटो वाले ने धक्का मारा। उसके बाद होटल के स्टाफ लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई। दोनों तरफ से बहस हुआ। उसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। होटल के बाहर से लेकर अंदर तक जमकर मारपीट हुई। मारपीट का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।
होटल रेस्टोरेंट के मालिक ज्ञानी प्रसाद सिंह को जबरदस्त पिटाइ की गई। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में अगमकुआं थाना को सूचना दिया गया। जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो सभी लोग फरार हो चुके थे। होटल के मैनेजर और केयरटेकर ने बतलाया कि काफी संख्या में लोग मालिक की पिटाई की साथ ही होटल को छत-बिछत कर दिया। आस-पास के रहने वाले ही लोग हमेशा डिमांड किया करते हैं, पैसे के लेनदेन की बात करते हैं। नहीं देने के कारण कोई ना कोई बहाना लगाकर इस तरह उन लोगों ने होटल में तोड़फोड़ और मारपीट किया है। साथ ही होटल को काफी नुकसान पहुंचाया।
यह भी देखें :
होटल के लोगों का कहना था कि हमेशा रंगदारियां मांगी जाती है। पैसे की डिमांड किया जाता है, नहीं देने पर इन लोगों के द्वारा प्लानिंग बनाकर मारपीट की जाती है। कर्मचारी का कहना है कि कुछ नगद पैसे भी लेकर चले गए हैं। इसकी जानकारी अगमकुआं थाना को दी गई। थाना में केस दर्ज करवा दिया गया है। यह घटना 27 की रात की हुई थी। सभी कोई डरकर भाग गए थे। हम लोगों ने केस दर्ज किया है। जिसकी कॉपी कल शाम में मिली है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।
यह भी पढ़े : आभूषण कर्मचारी लूटकांड : पटना पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी अरेस्ट, एक लाख बरामद
उमेश चौबे की रिपोर्ट


