आभूषण कर्मचारी लूटकांड : पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी अरेस्ट, एक लाख बरामद

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां कल यानी शुक्रवार को कंकड़बाग इलाके में आभूषण दुकान सागरमल ज्वेलर्स के कर्मचारियों से करीब चार लाख की लूट हुई थी। आभूषण दुकान कर्मचारी लूटकांड का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जो बख्तियारपुर और नालंदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूट का एक लाख रुपए और चार मोबाइल भी बरामद किया है।

प्रभारी एसपी पूर्वी संजय कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने लूट में शामिल तीन बाइक भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पिस्टल पर लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस लूटकांड में कुल छह अपराधी शामिल थे। जिसमें चार तो पकड़ लिए गए हैं लेकिन दो फरार चल रहा है। पटना पुलिस दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी देखें :

इस घटना के संदर्भ में चंदन कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपमहानिरीक्षक सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार के निर्देशन में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना घटित होने के तीन घंटा के अंदर कांड का उदभेदन करते हुए कांड में शामिल अभियुक्तों को लूटे गए रुपए एवं घटना में प्रयुक्त किए गए मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : Patna में आभूषण कारोबारी से साढ़े 4 लाख की लूट

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...